Annapurna Bhandar Scheme
Highlights
- पात्र दिव्यांग लोगों को भी योजना में शामिल किया गया है।
- इस योजना के लिए अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा।
- वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
- ₹10,000 प्रति माह से ज्यादा कमाने वाली महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा
Website
West Bengal Women and Child Development Portal (opens in a new tab)
Information Brochure
Summary of the Scheme
| Name of Scheme | Annapurna Bhandar Scheme |
|---|---|
| Beneficiaries | Female Only |
| Benefit | पश्चिम बंगाल की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। |
| Department / Implementing Agency | Department of Women & Child Development and Social Welfare |
| Subscription | Subscribe here to get updates about this scheme |
| Mode of Application | Online and Offline |
Scheme Introduction: A Brief Overview
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार अन्नपूर्णा भंडार योजना चला रही है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा DBT यानी Direct Benefit Transfer के माध्यम से सीधे महिला के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजा जाता है। इस योजना का मकसद महिलाओं को रोजमर्रा के खर्च, स्वास्थ्य और अन्य तरह की जरूरतों में आर्थिक मदद देना है। इससे परिवार के खर्च का बोझ कम करने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। खास बात यह है कि लक्ष्मी भंडार योजना के तहत पहले से लाभार्थी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। यानी जो महिलाएं पहले से पुरानी योजना का लाभ ले रही हैं, वे भी अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत पात्र हो सकती हैं और उनके खाते में सहायता राशि पहुंचेगी।
लाभार्थी यह सुनिश्चित करें कि उनका बैंक खाता चालू हो और सही तरीके से लिंक हो, ताकि योजना की आने वाली राशि सीधे खाते में प्राप्त हो सके। आवेदक महिला की मासिक व्यक्तिगत आय ₹10,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।आवेदक के परिवार की सालाना आय ₹12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं निर्धारित बंगाली या अंग्रेजी आवेदन फॉर्म का इस्तेमाल कर सकती हैं।
भरा हुआ फॉर्म उपलब्ध सरकारी माध्यमों के जरिए जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पश्चिम बंगाल सोशल रजिस्ट्री पोर्टल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, पोर्टल पर नागरिकों के लिए आवेदन की सुविधा हर समय उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पोर्टल पर मौजूदा आवेदन स्थिति जरूर जांच लें।
वहीं, जिन महिलाओं का नाम अभी इस योजना में दर्ज नहीं है, वे आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। योजना का लाभ लेने से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।
Benefits of the Scheme
- पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता।
- सालभर में कुल ₹36,000 का वित्तीय लाभ।
- सहायता राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मदद।
- परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और अन्य जरूरी खर्चों में आर्थिक सहयोग।
- महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को बढ़ावा।
Financial Assistance
| Instalment | Month | Amount |
|---|---|---|
| पहली किस्त | 1 जुलाई 2026 | 3000 |
| दूसरी किस्त | 17 अगस्त 2026 | 3000 |
| नई किस्त | सितंबर 2026 (Awaited) | - |
Eligibility Criteria
- आवेदक महिला पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- योजना के लिए 25 से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र हो सकती हैं।
- महिला की मासिक व्यक्तिगत आय ₹10,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- किसी अन्य सरकारी योजना से ₹3,000 से कम मासिक सहायता पाने वाली महिलाएं भी अन्नपूर्णा योजना के लिए पात्र हो सकती हैं।
- दिव्यांगता भत्ता पाने वाली पात्र महिलाओं को दोनों योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
- PM-KISAN का लाभ लेने वाली महिलाएं भी अपनी मौजूदा PM-KISAN सहायता के साथ अन्नपूर्णा योजना का लाभ ले सकती हैं।
- ग्रामीण महिलाओं के लिए तीन कमरों की शर्त लागू नहीं है। यानी तीन से ज्यादा कमरे होने के आधार पर ग्रामीण महिला को अपात्र नहीं माना जाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोलकाता और हावड़ा नगर निगम क्षेत्रों में जमीन से जुड़ी कुछ शर्तों में सरकार ने छूट दी है।
- लक्ष्मी भंडार योजना की मौजूदा पात्र लाभार्थियों को सत्यापन के बाद अन्नपूर्णा भंडार योजना में शामिल किया जा सकता है।
- जिन महिलाओं ने SIR Tribunal में अपील की है या Citizenship (Amendment) Act के तहत आवेदन किया है, उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार मामले का फैसला होने तक योजना का लाभ मिलता रह सकता है।
Annapurna Bhandar Scheme: Details To Fill
- Basic Details: नाम, जन्म तिथि, लिंग, वर्ग, आधार नंबर, वोटर आईडी, मोबाइल नंबर, पता, बैंक खाते की जानकारी और परिवार के सदस्यों की जानकारी।
- Ration Card: डिजिटल राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार और परिवार को हर महीने मिलने वाले राशन का विवरण।
- Property: घर का विवरण, कमरों की संख्या, जमीन और खेती की जमीन की जानकारी, वाहन की जानकारी और स्वास्थ्य बीमा का विवरण।
- Income: नौकरी या रोजगार की स्थिति, काम/पेशा, परिवार की सालाना आय, PAN कार्ड, टैक्स की जानकारी, पेंशन, शैक्षणिक योग्यता और जरूरत पड़ने पर GST की जानकारी।
- id proof documents: आधार कार्ड, वोटर आईडी (EPIC), CAA से जुड़ी जानकारी (यदि लागू हो) और अन्य पहचान या क्रेडिट दस्तावेजों की जानकारी।
- Government Scheme Details: परिवार को मिल रहे अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ और DBT के जरिए मिलने वाली आर्थिक सहायता का विवरण।
- Family Identity Details: परिवार के सदस्यों का विवरण, परिवार के मुखिया से उनका संबंध, बच्चों की पढ़ाई, टीकाकरण की जानकारी और सत्यापन के लिए जरूरी घोषणा।
Annapurna Bhandar Scheme : How To Correct Details
- अगर आप पहले ही आवेदन जमा कर चुके हैं, तो दोबारा आवेदन न करें।
- अपने नजदीकी BDO ऑफिस (Block Development Office) या SDO ऑफिस (Sub-Divisional Office) जाएं।
- अधिकारी को आवेदन में दर्ज गलत जानकारी के बारे में बताएं।
- अपने साथ Temporary Application ID या आवेदन की रसीद/अक्नॉलेजमेंट जरूर लेकर जाएं।
- जिस जानकारी में सुधार करवाना है, उससे जुड़े जरूरी दस्तावेज भी साथ रखें।
- अधिकारी Temporary Application ID की मदद से आपका आवेदन खोज सकते हैं।
- दस्तावेजों की जांच के बाद, सरकारी नियमों के अनुसार अनुमति होने पर अधिकारी अपने ऑफिशियल लॉगिन से गलत जानकारी में सुधार कर सकते हैं।
- आवेदक को सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए और अधिकारी द्वारा मांगी गई अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध कराने चाहिए।
Annapurna Bhandar Scheme: How To Check Payment Status
- अन्नपूर्णा भंडार योजना का पेमेंट स्टेटस फिलहाल ऑनलाइन चेक नहीं कर सकते।
- योजना की आर्थिक सहायता DBT के जरिए सीधे आधार से लिंक बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- किस्त खाते में जमा होने के बाद लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा।
- पेमेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए अपना मोबाइल नंबर Active रखें।
- यह भी सुनिश्चित करें कि आधार से लिंक बैंक खाता सक्रिय हो और DBT के लिए योग्य हो।
- आवेदन मंजूर होने के बाद भी अगर पैसे खाते में नहीं आते हैं, तो नजदीकी BDO ऑफिस या SDO ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।
Required Documents
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- बैंक खाता विवरण/पासबुक
- Passport Size Photo
How to Apply
- अन्नपूर्णा योजना के तहत आवेदन करने के लिए पश्चिम बंगाल के आधिकारिक सामाजिक रजिस्ट्री पोर्टल पर जाएं।
- अपना जिला चुनें और मोबाइल नंबर दर्ज करके ‘Request for OTP’ पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें और ‘Verify and continue’ पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें, जैसे व्यक्तिगत जानकारी, राशन कार्ड, आय, संपत्ति, पहचान पत्र और परिवार की जानकारी।
- Declaration and Consent स्वीकार करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और मिली Application Reference Number को सुरक्षित रख लें।
- अब संबंधित विभाग द्वारा आवेदन के Verification और Approval का इंतजार करें।
Offline Application Process
- ऑफलाइन आवेदन फॉर्म संबंधित सरकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
- आवेदक अपने जिले के BDO Office (Block Development Office) या SDO Office (Sub-Divisional Office) से अन्नपूर्णा भंडार प्रकल्प का आवेदन फॉर्म ले सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही तरीके से भरनी होगी।
- फॉर्म के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज Attach करने पड़ सकते हैं।
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म BDO कार्यालय, SDO कार्यालय, दुआरे सरकार कैंप (Duare Sarkar Camp) या किसी अन्य Authorized Government Center पर जमा किया जा सकता है।
- आवेदन जमा होने के बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और पात्रता का verification किया जा सकता है।
- Verification प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थी को योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है।
Important Links
Contact Details
Department of Women & Child Development and Social Welfare Govt. of West Bengal
Bikash Bhaban, 10th Floor, DF Block, Sector 1, Salt Lake City
Contact Details are currently unavailable
Status Check
- सबसे पहले पश्चिम बंगाल सोशल रजिस्ट्री पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://socialregistry.wb.gov.in/ पर जाएं।
- यहां “Access Citizen Portal” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब दी गई सूची में से अपना जिला चुनें।
- आवेदन के समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरें।
- इसके बाद “Request OTP” पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके लॉगिन पूरा करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका अन्नपूर्णा भंडार योजना आवेदन स्टेटस दिखाई देगा।
- अगर आवेदन स्वीकार हो गया है, तो स्टेटस में “Application Approved” लिखा दिखाई देगा।
- अगर आवेदन स्वीकार नहीं हुआ है, तो पोर्टल पर “Rejected” या संबंधित अन्य स्टेटस दिखाई दे सकता है।
Frequently Asked Questions
अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल सरकार की योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें सशक्त बनाना है।
पात्र लाभार्थियों को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
पश्चिम बंगाल की पात्र महिलाएं, जो योजना की निर्धारित आयु और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, आवेदन कर सकती हैं।
हां, पात्र लोगों को केवल PM-Kisan का लाभ लेने के कारण अन्नपूर्णा योजना से बाहर नहीं किया जाएगा।
हां, आवेदन जमा करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
Have a question about this scheme?
Join the discussion forum| Caste | Person Type | Scheme Type | Govt |
|---|---|---|---|
| Economically Weaker Section | Woman | Financial Assistance | West Bengal |
Comments (0)
No comments yet. Be the first to ask a question about this scheme.
Add new comment
A saved draft of your comment was restored.
- Scheme Introduction: A Brief Overview
- Benefits of the Scheme
- Financial Assistance
- Eligibility Criteria
- Annapurna Bhandar Scheme: Details To Fill
- Annapurna Bhandar Scheme : How To Correct Details
- Annapurna Bhandar Scheme: How To Check Payment Status
- Required Documents
- How to Apply
- Offline Application Process
- Important Links
- Contact Details
- Status Check
- Frequently Asked Questions