Govt Scheme Help

Delhi Lakhpati Bitiya Scheme 2026

Delhi Lakhpati Bitiya Scheme 2026

Highlights

  • योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • योजना की राशि 21 साल की उम्र के बाद और शिक्षा से जुड़ी जरूरी शर्तें पूरी करने पर ही मिलेगी।
  • बालिका का जन्म दिल्ली में हुआ हो और परिवार कम से कम 3 वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहा हो।
  • बेटी के जन्म के 1 साल के अंदर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

Website

Delhi lakhpati bitiya Portal (opens in a new tab)

Customer Care

Department of Women and Child Development: 011-23380513, 011-23070378

Information Brochure

Summary of the Scheme

Name of Scheme Delhi Lakhpati Bitiya Scheme 2026
Beneficiaries Girls
Benefit बालिका के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक दिल्ली सरकार एक निश्चित राशि जमा करेगी।
Department / Implementing Agency Department of Women and Child Development
Benefits लगभग 1,25,000 की वित्तीय सहायता
Scheme Launched 2 मार्च 2026
Implemented 1 अप्रैल 2026
Required Documents दिल्ली में 3 वर्ष के निवास का प्रमाण, बालिका का आधार कार्ड, माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
Subscription Subscribe here to get updates about this scheme
Mode of Application Online

Scheme Introduction: A Brief Overview

लखपति बिटिया योजना दिल्ली की बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा में परिवारों की लगातार मदद करना है, ताकि जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक उन्हें आर्थिक सहयोग मिल सके। इस योजना को दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘लखपति बिटिया योजना’ की शुरुआत की है। यह योजना 2 मार्च 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में लॉन्च की गई थी और 1 अप्रैल 2026 से दिल्ली में लागू कर दी गई है।

लखपति बिटिया योजना का फायदा उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से ज्यादा न हो। परिवार पिछले तीन साल से दिल्ली में रह रहा हो, इसके अलावा बेटी का जन्म दिल्ली में हुआ हो, वहीं एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना के लिए पात्र होगी। इसके अलावा इस योजना के लिए बेटी का रजिस्ट्रेशन जन्म के 1 साल के अंदर कराया जा सकता है या फिर पढ़ाई के दौरान भी योजना के लिए आवेदन कराया जा सकता है। इस योजना का दायरा अब उन बेटियों तक भी बढ़ा दिया गया है जो देश के किसी भी सरकारी या यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थान में ग्रेजुएट या डिप्लोमा कर रही है।  इस योजना के तहत मैच्योरिटी की राशि 21 साल की उम्र के बाद और शिक्षा से जुड़ी शर्त पूरी करने पर ही मिलेगी।

यह योजना साल 2008 से चल रही दिल्ली लाडली योजना की जगह शुरू की गई है। नई योजना में निवेश का तरीका पहले से बेहतर किया गया है और बेटियों को मिलने वाली अंतिम राशि भी बढ़ाई गई है। सरकार यह पैसा बेटी की पढ़ाई के अलग-अलग चरणों में देगी, ताकि जरूरत के समय परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। स्कूली शिक्षा तक सरकार अलग-अलग चरणों में 36,000 रुपये का निवेश करेगी। वहीं, उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली राशि कोर्स की अवधि के हिसाब से तय होगी। एक साल के डिप्लोमा के लिए 10,000 रुपये और दो साल के डिप्लोमा के लिए 20,000 रुपये का निवेश किया जाएगा।

Benefits of the Scheme

  • बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक मदद दी जाती है।
  • पात्र बेटियों को कुल करीब ₹1.25 लाख तक की राशि मिल सकती है।
  • बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए अलग-अलग शैक्षिक पड़ावों पर आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • योजना का उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनका आर्थिक भविष्य मजबूत करना है।
  • स्कूल, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए भी आर्थिक मदद मिलती है।
  • योजना के तहत निवेश का प्रबंधन SBI Life Insurance के जरिए सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार किया जाता है।

Financial Assistance

Milestone Phase Maturity Conditions Amount
B जन्म आयु 18/21 ₹11,000
O कक्षा 1 में प्रवेश करने पर आयु 18/21 ₹5,000
S कक्षा 6 में प्रवेश करने पर आयु 18/21 ₹5,000
N कक्षा 9 में प्रवेश करने पर आयु 18/21 ₹5,000
t कक्षा 11/पॉलिटेक्निक/ITI (कक्षा 10 के बाद) आयु 18/21 ₹5,000
D कक्षा 12 में प्रवेश करने पर आयु 18/21 ₹5,000
d 1 Year Professional Diploma आयु 21 + कोर्स पूरा करने पर ₹10,000
d1, d2 2 Year Diploma आयु 21 + कोर्स पूरा करने पर ₹20,000 (10,000/वर्ष)
D1– D3 3 Year Diploma आयु 21 + कोर्स पूरा करने पर ₹20,000 (5,000+5,000+10,000)
G1– G3 3-year undergraduate degree आयु 21 + कोर्स पूरा करने पर ₹20,000 (5,000+5,000+10,000)
H1– H4 4-year undergraduate degree आयु 21 + कोर्स पूरा करने पर ₹25,000 (5,000+5,000+5,000+10,000)

Eligibility Criteria

  • Delhi Lakhpati Bitiya Scheme 2026 योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि बेटी का जन्म दिल्ली में हुआ हो।
  • आवेदक का परिवार कम से कम 3 साल से दिल्ली में रह रहा हो।
  • परिवार की सालाना आय ₹1.20 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • बेटी का दाखिला मान्यता प्राप्त स्कूल या शैक्षणिक संस्थान में होना चाहिए।
  • उच्च शिक्षा के लिए बेटी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पात्र डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कोर्स कर रही हो।
  • दिल्ली लाडली योजना की मौजूदा लाभार्थी बेटियां भी तय शर्तों के अनुसार उच्च शिक्षा का लाभ ले सकती हैं।
  • योजना के लिए आवेदन जन्म के 1 साल के अंदर किया जा सकता है।
  • पढ़ाई के किसी पात्र चरण में दाखिला लेने के बाद 90 दिनों के अंदर आवेदन जमा करना जरूरी है।

Delhi Lakhpati Bitiya Scheme 2026: Maturity Conditions

  • बिटिया के लिए 18 साल की उम्र पूरी होना जरूरी है।
  • बेटी का 12वीं कक्षा पास करना जरूरी है।
  • 2वीं के बाद ही स्कूली शिक्षा से जुड़ी राशि निकाली जा सकती है।
  • डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की राशि के लिए कोर्स पूरा करना जरूरी है।
  • उच्च शिक्षा की राशि के लिए बेटी की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
  • योजना की राशि पाने के लिए बेटी का अविवाहित होना जरूरी है।
  • शैक्षणिक योग्यता और उम्र से जुड़ी सभी जरूरी शर्तें पूरी होने के बाद ही राशि के लिए दावा किया जा सकता है।

Required Documents

  • दिल्ली में कम से कम तीन साल के निवास का प्रमाण।
  • बालिका का आधार कार्ड।
  • माता-पिता या कानूनी अभिभावक का आधार कार्ड।
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • बालिका का टीकाकरण प्रमाण पत्र या टीकाकरण रिकॉर्ड।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
  • मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा जारी और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा Verified Certificate (जरूरत पड़ने पर)

How to Apply

  1. Delhi Lakhpati Bitiya Scheme 2026 के तहत आवेदन करन के लिए दिल्ली लखपति बिटिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट delhilakhpatibitiyawcd.sbilife.co.in पर जाएं।
  2. नए आवेदक “माता-पिता/अभिभावकों के लिए साइन अप करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के लिए माता-पिता या अभिभावक की जरूरी जानकारी भरें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर या जरूरी पहचान पत्र से लॉगिन करें।
  5. बालिका का आवेदन शुरू करने के लिए “नया पंजीकरण” विकल्प चुनें।
  6. पोर्टल पर दिए निर्देशों के अनुसार आधार का verification process पूरा करें।
  7. आवेदन फॉर्म में बालिका की व्यक्तिगत, पारिवारिक और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरें।
  8. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  9. फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।
  10. जानकारी सही होने पर आवेदन सबमिट कर दें।
  11. आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाली पावती (Acknowledgement) या कन्फर्मेशन सुरक्षित रखें।
  12. पुरानी दिल्ली लाडली योजना के लाभार्थी अपने पुराने लॉगिन विवरण से सीधे लॉगिन कर सकते हैं।

Conclusion

  • लखपति बिटिया योजना दिल्ली की बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने की एक पहल है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में वित्तीय मदद दी जाती है। पात्र बेटियों को स्कूल, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान निर्धारित शर्तों के अनुसार लाभ मिल सकता है। योजना का उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। पात्र परिवार समय पर आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Contact Details

Department of Women and Child Development

011-23380513, 011-23070378

wcd@nic.in

Frequently Asked Questions

यह दिल्ली सरकार की योजना है, जिसके तहत पात्र बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है।

यह योजना 1 अप्रैल 2026 से दिल्ली में लागू की गई है।

दिल्ली में जन्मी पात्र बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा, बशर्ते परिवार तय पात्रता शर्तों को पूरा करता हो।

एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं।

हां, बेटी के जन्म के एक साल के अंदर आवेदन किया जा सकता है। पढ़ाई के पात्र चरणों में भी निर्धारित समय के अंदर आवेदन किया जा सकता है।

हां, पात्र बेटियां मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या ग्रेजुएशन करने पर योजना के तहत निर्धारित आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

Have a question about this scheme?

Join the discussion forum
Caste Person Type Scheme Type Govt
Economically Weaker Section Student Financial Assistance Delhi

Matching schemes for sector: Financial Assistance

Comments (0)

No comments yet. Be the first to ask a question about this scheme.

Add new comment

Disable Autosave

Am I eligible?