Govt Scheme Help

PM Kisan Yojana 2026: Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 2026: Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

Highlights

  • PM-KISAN केंद्र सरकार की 100% funded Central Sector Scheme है।
  • पात्र किसान परिवार को ₹6,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • सहायता ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
  • पैसा DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है।
  • PM-KISAN registered farmers के लिए eKYC अनिवार्य है।
  • किसान अपना payment और beneficiary status ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • नए पात्र किसान official portal से registration कर सकते हैं।
  • योजना पूरे देश के पात्र भूमिधारक किसान परिवारों के लिए है, लेकिन निर्धारित exclusion categories लागू होती हैं।

Website

PM-KISAN Official Portal (opens in a new tab)

Customer Care

प्रधानमंत्री किसान साम्मान निधि (PM-Kisan) योजना से जुड़ी समस्या के लिए PM-KISAN पोर्टल के Helpdesk/Query Form का उपयोग किया जा सकता है।

PM Kisan Help Desk-Query Form

Information Brochure

Summary of the Scheme

Name of Scheme PM Kisan Yojana 2026: Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana
Beneficiaries पात्र भूमिधारक किसान परिवार
Benefit प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत पात्र किसान परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
Department / Implementing Agency Department of Agriculture & Farmers Welfare, Ministry of Agriculture & Farmers Welfare, Government of India
योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)
योजना का प्रकार Central Government Scheme
योजना शुर हुई 1 दिसम्बर 2018 से प्रभावी
किस्त की राशि ₹2,000
कुल किस्तें साल में 3
भुगतान का माध्यम Direct Benefit Transfer (DBT)
Subscription Subscribe here to get updates about this scheme
Mode of Application Online

Scheme Introduction: A Brief Overview

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) भारत सरकार की एक Central Sector Scheme है, जिसका उद्देश्य पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना 1 December 2018 से प्रभावी है और इसकी पूरी funding केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।

PM-KISAN के अंतर्गत पात्र किसान परिवार को ₹6,000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं। यह पैसा एक साथ देने के बजाय ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है। परिवार की परिभाषा में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल किए गए हैं।

योजना का पैसा Direct Benefit Transfer यानी DBT के माध्यम से दिया जाता है। लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता के साथ भूमि रिकॉर्ड का PM-KISAN व्यवस्था में दर्ज होना, Aadhaar से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करना और eKYC पूरा होना महत्वपूर्ण है। सरकार ने PM-KISAN registered farmers के लिए eKYC को mandatory किया हुआ है।

2026 में भी योजना जारी है। केंद्र सरकार ने इसे वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए ₹3.15 लाख करोड़ के financial outlay को मंजूरी दी है।

Benefits of the Scheme

  • पात्र किसान परिवार को हर साल कुल ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • प्रत्येक किस्त में ₹2,000 दिए जाते हैं।
  • साल में कुल तीन किस्तों के माध्यम से सहायता प्रदान की जाती है।
  • योजना की राशि सीधे पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • DBT व्यवस्था के कारण लाभ प्राप्त करने के लिए किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं होती।
  • आर्थिक सहायता का उद्देश्य किसान परिवारों की आय और कृषि संबंधी जरूरतों में सहयोग करना है।

Financial Assistance

PM Kisan New Installment

सहायता विवरण राशी भुगतान
वार्षिक आर्थिक सहायता ₹6,000 सीधे बैंक खाते में DBT
पहली किस्त ₹2,000 -
दूसरी किस्त ₹2,000 -
तीसरी किस्त ₹2,000 -

Eligibility Criteria

  • आवेदक पात्र भूमिधारक किसान परिवार से संबंधित होना चाहिए।
  • किसान के पास योजना के नियमों के अनुसार cultivable land से संबंधित मान्य land record होना चाहिए।
  • लाभार्थी की पात्रता संबंधित State Government या UT Administration द्वारा scheme guidelines के अनुसार सत्यापित की जाती है।
  • किसान को Aadhaar से संबंधित आवश्यक verification पूरा करना होगा।
  • PM-KISAN registered farmers के लिए eKYC पूरा करना अनिवार्य है।
  • लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक/Aadhaar और land-record संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना जरूरी है।
  • किसान का परिवार PM-KISAN की किसी exclusion category में नहीं आना चाहिए।
  • Official scheme के अनुसार State/UT administration पात्र farmer families की पहचान करता है।

PM Kisan Yojana में कौन पात्र नहीं है?

  • सभी Institutional Land Holders योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  • वर्तमान या पूर्व संवैधानिक पद धारक exclusion category में आते हैं।
  • वर्तमान या पूर्व केंद्रीय/राज्य मंत्री तथा सांसद और विधायक जैसी निर्धारित श्रेणियां पात्र नहीं हैं।
  • Municipal Corporation के वर्तमान/पूर्व Mayor और District Panchayat के वर्तमान/पूर्व Chairperson निर्धारित exclusion में शामिल हैं।
  • केंद्र/राज्य सरकार, PSE तथा संबंधित सरकारी संस्थानों के serving या retired officers और employees निर्धारित शर्तों के तहत अपात्र हैं; हालांकि Multi Tasking Staff, Class IV और Group D कर्मचारियों के लिए अपवाद दिया गया है।
  • ₹10,000 या इससे अधिक मासिक pension प्राप्त करने वाले निर्धारित retired pensioners पात्र नहीं हैं; इसमें भी scheme guidelines के अनुसार कुछ lower-category staff exceptions हैं।
  • पिछले assessment year में Income Tax देने वाले व्यक्ति पात्र नहीं हैं।
  • अपनी professional practice करने वाले registered Doctors, Engineers, Lawyers, Chartered Accountants और Architects exclusion category में शामिल हैं।

Required Documents

Registration के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट वास्तविक requirement किसान की स्थिति/राज्य के अनुसार बदल सकती है। 

  • Aadhaar Card
  • Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • किसान की भूमि/खेत से संबंधित विवरण एवं land records
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • राज्य एवं निवास से संबंधित आवश्यक विवरण
  • Farmer ID, जहां लागू हो

नोट: PM-KISAN registration और verification के दौरान आवश्यक जानकारी राज्य तथा किसान की स्थिति के अनुसार अलग हो सकती है। Aadhaar authentication registration का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आवेदन करते समय official portal पर मांगी गई जानकारी और दस्तावेज ही उपलब्ध कराएं।

How to Apply

  1. PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Farmers Corner में उपलब्ध “New Farmer Registration” विकल्प चुनें।
  3. अपना Aadhaar Number दर्ज करें।
  4. मोबाइल नंबर और अपना राज्य चुनें तथा स्क्रीन पर दिया गया captcha भरें।
  5. Aadhaar authentication और आवश्यक consent process पूरा करें।
  6. Registration form में मांगी गई व्यक्तिगत, बैंक और कृषि/भूमि से संबंधित जानकारी सही-सही भरें।
  7. जहां आवश्यक हो, मांगी गई जानकारी या documents उपलब्ध कराएं और आवेदन submit करें।
  8. Registration पूरा होने के बाद आवेदन/registration details सुरक्षित रखें।
  9. आवेदन की स्थिति official portal पर उपलब्ध Self Registered Farmer/CSC Farmer Status सुविधा से जांचें।

Offline Application Process

  1. जिन किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है, वे उपलब्ध सरकारी सहायता व्यवस्था/CSC के माध्यम से PM-KISAN registration से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
  2. आवेदन से पहले Aadhaar तथा अन्य आवश्यक किसान विवरण तैयार रखें।
  3. CSC के माध्यम से आवेदन करने के बाद registration/application details सुरक्षित रखें।

Closing Conditions

  • PM-KISAN registered farmer के लिए eKYC पूरा होना जरूरी है।
  • Aadhaar और बैंक खाते से संबंधित विवरण सही और updated रखें।
  • भूमि रिकॉर्ड में किसान की जानकारी सही होनी चाहिए।
  • आवेदन में गलत या अधूरी जानकारी देने से verification और payment प्रभावित हो सकता है।
  • अगर किस्त नहीं मिल रही है तो Know Your Status में eligibility, eKYC और payment details जांचें।
  • एक ही पात्र farmer family से नियमों के विपरीत multiple benefits मिलने वाले मामलों में payment verification के लिए रोका जा सकता है।

Contact Details

Department of Agriculture & Farmers Welfare, Ministry of Agriculture & Farmers Welfare, Government of India

Krishi Bhawan, New Delhi – 110001

योजना से संबंधित वर्तमान हेल्पलाइन/अधिकारी की जानकारी PM-KISAN के Contact Us और State Nodal Contact

वर्तमान आधिकारिक ईमेल/संपर्क विवरण के लिए PM-KISAN के Contact Us/Helpdesk पेज का उपयोग करें।

Status Check

Frequently Asked Questions

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी PM-KISAN भारत सरकार की Central Sector Scheme है, जिसके तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

पात्र किसान परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कुल ₹6,000 दिए जाते हैं।

प्रत्येक किस्त ₹2,000 की होती है और साल में तीन बराबर किस्तों के माध्यम से कुल ₹6,000 दिए जाते हैं।

हां। PM-KISAN official portal के अनुसार registered farmers के लिए eKYC अनिवार्य है।

PM-KISAN portal के “Know Your Status” विकल्प में Registration Number और OTP की मदद से payment तथा account status देखा जा सकता है।

ऑफिसियल पोर्टल पर Beneficiary List विकल्प में State, District, Sub-District, Block और Village चुनकर संबंधित क्षेत्र की सूची देखी जा सकती है।

सबसे पहले Know Your Status में payment status, eligibility और e-KYC से संबंधित उपलब्ध जानकारी जांचें। समस्या बनी रहने पर PM-KISAN Helpdesk/Grievance सुविधा या संबंधित nodal authority से संपर्क किया जा सकता है।

Have a question about this scheme?

Join the discussion forum
Caste Person Type Scheme Type Govt
All Categories Farmer Agriculture Central Government

Comments (0)

No comments yet. Be the first to ask a question about this scheme.

Add new comment

Disable Autosave

Am I eligible?